विकास भवन में सीडीओ ने दिव्यांगों को ड्यूटी के संबंध में दी जानकारी

सीडीओ ने कर्मचारियों को दिलायी मतदाता जागरुकता की शपथ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विभिन्न विभागों के दिव्यांग कर्मियों को विकास भवन सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया में ड्यूटी हेतु आमंत्रित किया गया था। दिव्यांग कर्मियों की ड्यूटी को मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जिला विकास अधिकारी श्याम तिवारी और परियोजना निदेशक की उपस्थिति में सभी दिव्यांग कर्मचारियों से मतदान दिवस पर ड्यूटी किए जाने के संबंध में व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त की तथा उनका आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। दिव्यांगजन आइकॉन हकुम सिंह, कोऑर्डिनेटर सुधीर कुशवाह, महिला मतदाता जागरूकता प्रभारी भारती मिश्रा सहित जनपद के समस्त विभागों के आए हुए दिव्यांगजन कर्मचारियों ने अधिकारियों के सामने अपनी-अपनी समस्याओं को बताया। जिसका अधिकारियों ने निराकरण करते हुए उनको उनकी दिव्यंका के आधार पर उपयुक्त स्थान पर निर्वाचन ड्यूटी लगाए जाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को मतदाता जागरुकता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर ममता चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार यादव, दिव्या दीक्षित, विवेक कुमार, सर्वेश कुमार शाक्य, विपुल अग्निहोत्री, राजीव राजपूत, मनीष कुमार मिश्रा, मुन्नी यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, सुभाष चंद्र शर्मा, विजय प्रताप सिंह, सपना मौर्या आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *