मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया कमालगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चार कर्मचारी मिले नदारद
चारों अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने के दिए निर्देश

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कमालगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को चार कर्मचारी अनुपस्थित रहे। जिनका वेतन काटने के निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमरेंद्र सिंह ने कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जहां पर चिकित्सकों से संचारी रोग से संबंधित जानकारी ली एवं स्टाफ नर्स से भी जानकारी हासिल की। वहीं चार कर्मचारियों के गैरहाजिर मिलने पर वेतन काटने के निर्देश दिए। जिनमें नीतू सिंह नेत्र सहायक और ज्ञानदीप शर्मा लिपिक के वेतन रोकने के आदेश दिए। भर्ती मरीजों से नाश्ता एवं खाने आदि की जानकारी हासिल की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार संचारी रोग नियंत्रण को लेकर हमारे डॉक्टर की टीम एकदम तैयार है। जिसके अंतर्गत कहीं पानी का जलभराव ना हो और घास मैं गंदगी ना हो, जो भी ऑफिस वगैरा हैं वहां पर साफ -सफाई का ध्यान रखा जाए और गंदगी ना पाई जाए। 10 तारीख से हर घर दस्तक का प्रोग्राम होगा। जिसके लिए हमारे डॉक्टर की टीम तैयार है। जिसमें आशा व आंगनबाड़ी हर घर जाकर मरीज के बारे में जानकारी करेंगी। जो की 30 अप्रैल तक चलेगा। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अजय यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *