फर्रुखाबाद,समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना के दृष्टिगत सातनपुर मंडी समिति में मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह ने मतगणना स्थल सातनपुर मंडी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया कि मतगणना ४ जून को होनी है। इसलिए कोई कोर कसर नहीं छूटनी चाहिए। जिलाधिकारी ने मंडी सचिव को निर्देश दिये कि जो भी कमियां हों उन्हें समय रहते दूर कर लें। मतगणना वाले दिन किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा
![](https://www.samriddhisamachar.com/wp-content/uploads/2024/05/frdp18-19-scaled.jpg)