डीएम को निरीक्षण में शौचालय गंदे तथा नलों की टोंटियां टूटी मिलीं

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय कमालगंज व कन्या जू0हा0 स्कूल कमालगंज में फर्नीचर टूटा हुआ पाया गया। शौचालय गंदे पाये गये। दोनों विद्यालयों में शिक्षा का स्तर खराब मिला। नलों की टोंटियाँ टूटी पाई गईं। कमरों में रोशनी कम पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल सभी व्यवस्था सही कराने के निर्देश दिये गये। कन्या जूनियर स्कूल जरारी में कमरों में रोशनी कम पाई गई। शौचालय गंदे पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा रैंप की रेलिंग की पुताई के निर्देश दिए गए। हैंडपम्प का प्लेटफॉर्म टूटा पाया गया। स्कूल के बाहर नालियों में अत्यधिक गंदगी पाई गई। गाँव वालों ंने बताया कि गाँव मे तीन सफाई कर्मी तैनात हैं। जिसमें से केवल दो के द्वारा कार्य किया जा रहा है। एक अनुपस्थित रहता है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा डीपीआरओ को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। जूनियर हाईस्कूल भड़ौसा में अत्यधिक गंदगी पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा पूरे परिसर की सफाई के निर्देश दिये गये। बूथ संख्या 301 पर रैंप नहीं पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल निर्माण के निर्देश दिए गये। विद्यालय के सभी शौचालय खराब मिले। किसी भी शौचालय में पानी की सप्लाई नहीं मिली। टोंटियाँ टूटी पाई गईं। लाइट की व्यवस्था अत्यधिक खराब पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी व्यवस्थायें तत्काल सही कराने के निर्देश दिए व बीएसए को निर्देशित किया कि वह खुद विजिट कर अपनी निगरानी में ये कार्य कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *