एफ0एस0डी0ए0 ने छापा मारकर संग्रहित किये 15 सर्विलांस नमूने

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एफ0एस0डी0ए0 द्वारा विशेष सर्विलांस महाभियान के अंतर्गत जांच हुए नमूने एकत्र किये गये। जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश के अनुपालन में वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही (अप्रैल 2024 से जून 2024 तक) में जनपद हेतु विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 200  सर्विलांस के नमूनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त के अनुपालन में बुधवार को जनपद में १५ सर्विलांस नमूने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र रावत, अरुण कुमार मिश्र एवं विमल कुमार द्वारा संग्रहित किये गये हैं। जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। नमूने फुटकर विक्रेताओं से संग्रहित किये गये हैं। नमूनों में पनीर के ९ सर्विलांस नमूने, सिंथेटिक सीरप/शर्बत के ३ नमूने, ड्राई फ्रूट्स एण्ड नट्स के ३ सर्विलांस नमूने संग्रहित किये गये। इस प्रकार कुल १५ नमूने संग्रहित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *