एफ0एस0डी0ए0 ने छापा मारकर 176 किलोग्राम सरसों के तेल को किया सीज

जांच हेतु छह नमूना संग्रह किये
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। होली पर्व के मद्देनजर एफ0एस0डी0ए0 ने छापामार कार्यवाही कर 176 किलोग्राम सरसों का तेल को सीज कर दिया तथा जांच हेतु ६ नमूने संग्रह किये।
आगामी होली पर्व के दौरान मिलवट पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभियान में शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार व सहायक आयुक्त (खाद्य-द्वितीय) अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी के निर्देशन में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण बिजेन्द्र कुमार, डॉ0 शैलेंद्र रावत, अरुण कुमार मिश्रा, विमल कुमार एवं आशीष कुमार वर्मा द्वारा निम्न कार्यवाही सम्पादित की गयी। रेलवे रोड फर्रुखाबाद पर स्थिथ कमल दीक्षित पुत्र केशव प्रसाद दीक्षित के खाद्य प्रतिष्ठान दीक्षित मिष्ठान भंडार से खाद्य पदार्थ खोया व मूंग की दाल वर्फी का ०१-०१ नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। चौक बाजार मंडी फर्रुखाबाद पर स्थित अनुज पुत्र सत्यपाल के खाद्य प्रतिष्ठान खोया आढ़त से खाद्य पदार्थ खोया का ०१ नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। चौक बाजार खाया मंडी फर्रुखाबाद पर खोया विक्रेता संदीप कुमार पुत्र देशराज से खाद्य पदार्थ खोया का ०१ नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। इसके अलावा मीरा दरवाजा शमशाबाद स्थित कमलेश कुमार पुत्र जगराम के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य सरसों का तेल का ०१ नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। नमूना संग्रह के उपरान्त शेष बचे कुल ८८ लीटर सरसों का तेल जिसका अनुमानित मूल्य रुपया १०५६० है, को नियमानुसार सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता को अभिरक्षा में दिया गया। मीरा दरवाजा शमशाबाद स्थित मो0 हसीन पुत्र मो0 नईम के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सरसों का तेल का ०१ नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। नमूना संग्रह के उपरान्त शेष बचे कुल ८८ लीटर सरसों का तेल जिसका अनुमानित मूल्य रुपया ११००० है, को नियमानुसार सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता को अभिरक्षा में दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *