फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वीवीएनई एंटरटेनमेन की तरफ से मिस यूपी और उत्तराखंड का ग्रैंड फिनाले कानपुर में अयोजित हुआ। कार्यक्रम में यूपी और यूके के अलग-अलग शहरों से 40 प्रतिभागियों ने इसमे भाग लिया। जिसमें जनपद की शिवांगी को मिस यूपी और उत्तराखंड का ताज मिला। शिवांगी ने बताया की वह मिस फर्रुखाबाद 2022, मिस टीन इंडिया 2023 का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। वह एमए की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से कर रही हैं। साथ ही साथ मॉडलिंग करना उनको पसंद है। इसीलिये जब भी कोई प्रतियोगिता होती है वह उसमें प्रतिभाग करती हैं। उनका कहना है की पढ़ाई के साथ-साथ हमें दुनिया को भी समझना चाहिए। दुनिया में क्या चल रहा है इस पर भी ध्यान दें। समाज में हो रहे कार्यक्रमों में जुड़े रहें और एक दूसरे की मदद करके आगे बढ़ें। इससे देश का विकास अच्छे से हो पायेगा।
शिवांगी चौहान ने जीता मिस यूपी और उत्तराखंड का ताज
![](https://www.samriddhisamachar.com/wp-content/uploads/2024/05/fdp11-scaled.jpg)