अक्षय तृतीया पर दो जोड़ों ने थामा एकदूजे का हाथ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माता सावित्रीबाई फुले सेवा समिति के द्वारा कायमगंज ब्लॉक के पीके गेस्ट हाउस में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर सुधीर कुमार यादव प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय जेंदपुरा एंव प्रधानाचार्य अम्बेश कुमार कलान और समिति के अध्यक्ष डॉ0 संजय कुमार कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर एंव माल्यार्पण कर किया। समिति के सभी सदस्यों ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। समिति के संरक्षक राजकुमार राठौड़ द्वारा माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सावित्रीबाई फुले ने अपना पूरा जीवन महिलाओं के अधिकार के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। देश की प्रथम महिला शिक्षिका होने के नाते उनको समाज के हर वर्ग की महिला को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।
कन्या के पिता के द्वारा वर के पिता को साफा बांधकार व माला पहनाकर स्वागत किया गया, जबकी कन्या के पिता का स्वागत समिति के संयोजक योगेश कुमार ने साफा बांधकार व माला पहनाकर किया। सम्मेलन में विभिन्न जनपदों से आये वर व कन्याओं का रीति रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराया तथा उन्हें गृहस्थी का संपूर्ण सामान और विवाह प्रमाण पत्र दिया। कार्यक्रम में मथुरा से आये कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण के रूप में मनमोहक भव्य प्रस्तुति दी गई। नृत्य लोगों का आकर्षण का केंद्र रहा। समिति की कोषाध्यक्ष सहायक अध्यापिका ज्योति ने लोगों को बताया कि समाज में हमें शादी विवाह पर फिजूल खर्चा नहीं करना चाहिए, बल्कि उन पैसे को अपने बच्चों के शिक्षा पर खर्च करना चाहिए। जिससे वे देश के जिम्मेदार नागरिक बन सके। इस अवसर पर डॉ0 संजय कुमार कुशवाहा, डॉ0 विपीन जादौन, ब्रजेश कुमार, राजकुमार राठौर, योगेश कुमार, डॉ0 दीपक कुशवाहा, डा0 गोपाल कुशवाहा, शानू कुशवाहा, सुधीर कुमार यादव, अंबेश कुमार, संजीव कुमार, कुलदीप शाक्य, राजीव कुमार आदि ने नव दो जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *