केजरीवाल की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में आप नेताओं ने किया प्रदर्शन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ईडी द्वारा आम आदमी पार्टी संयोजक केजरीवाल को असंवैधानिक गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
आप जिलाध्यक्ष इं0 नीरज प्रताप शाक्य के नेतृत्व में फतेहगढ़ में अपने साथियों व इंडिया गठबंंधन के सहयोगियों के साथ प्रदर्शन किया। बीते दिन २१ मार्च को पूछताछ के बाद ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश से एसबीआई ने इलेक्टोरल बांड भुगतान खरीद संबंधी समस्त सूचनायें चुनाव आयोग को उपलब्ध करा दीं हैं। इलेक्टोरल बांड भाजपा द्वारा अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला साबित होने जा रहा है। आम जनता का ध्यान इस बड़े घोटाले से बंटाने के लिये तथा आम आदमी पार्टी एवं गठबंधन के चुनाव प्रचार को बाधित करने तथा आम आदमी पार्टी एवं गठबंधन को बदनाम करने के लिये भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा घृणित और निंदनीय कार्रवाई की गई है। जबकि इन्हीं के द्वारा जिन नेताओं पर खुद भ्रष्टाचार के आरोप लगाये तथा ईडी को भेजा। परंतु उनके भाजपा में शामिल होते ही सभी आरोप ठंडे बस्ते में डाल दिये गये। इससे यह स्पष्ट है कि यह गिरफ्तारी दुर्भावना से प्रेरित है। जिसके तहत सभी गठबंधन के लोग धरने पर बैठे हैं।
जिससे आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में मजबूती भागीदारी न कर सके। सुनील कटियार, प्यारे वारसी, जितेंद्र पाल, लालाराम वर्मा, विवेक पटेल, दीपक पाल, सिद्धराम यादव ने भी संबोधित किया। संचालन नीरज प्रताप शाक्य ने किया। इस अवसर पर सुनील कटियार, अंकित शाक्य, रमेश चंद, प्यारे वारसी, लालाराम बाजपेई, सिद्धराम यादव, जितेंद्र दीक्षित, राजेश कुमार, रामकृपाल, संतोष, अर्चना, शनि वर्मा, जितेंद्र सिंह, दीपक पाल, संदीप कुमार, विवेक पटेल, साहब सिंह शाक्य, केपी सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *