अखिलेश की जनसभा में भीड़ के सारे रिकार्ड टूटे, सपामय हुआ क्रिश्चियन ग्राउंड

जो लोग संविधान बदलना चाहते हैं जनता उनको जल्द बदलने का काम करेगी
अगर भविष्य में भाजपा सरकार आ गई तो खाद भी आपको पाउच में मिलेगी
अखिलेश यादव ने बढ़ाया सियासी पारा, विपक्षियों की बढ़ीं दिल की धडक़नें
डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव व सरल दुबे को मंच पर दी विशेष तरजीह
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सपा प्रत्याशी डॉ0 नबल किशोर शाक्य के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आये सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों का एक तिहाई जीवन खराब कर दिया। किसान लगातार कर्ज के दलदल में डूबता जा रहा है, लेकिन इस बार नौजवान सरकार के खिलाफ वोट डालकर भाजपा को नेस्तनाबूत करने का काम करेगा। चुनावी जनसभा में भीड़ के सारे रिकार्ड टूट गये। भीड़ के आगे क्रिश्चियन ग्राउंड छोटा पड़ गया। भारी भीड़ देखकर उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी डॉ0 नबल किशोर को जीतने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ८ मई को सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का उडऩखटोला २.१५ बजे खेराताल में लैंड किया। उसके बाद वह क्रिश्चियन ग्राउंड पहुंचे। जहां हजारों की संख्या में हाथ उनके अभिवादन के लिए उठे। उन्होंने भी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये जीत का ऐलान है, सभी रिकार्ड टूटने जा रहे हैं। जिसकी शुरुआत अलीगंज से हो चुकी है। भाजपा की सरकार बचेगी नहीं नौजवान सरकार के खिलाफ वोट डालकर उसका सफाया करेंगे। भाजपा ने दस साल में गरीब और किसान को सिर्फ दुख देने का काम किया है। किसानों को आय दोगुनी करने की बात कहकर लूट लिया। किसान लगातार कर्ज में डूब रहा है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। अभी तक जो जानकारी मिल पा रही है जिसमें 16 लाख करोड़ रुपए उद्योगपतियों का सरकार ने माफ किया है। 5 करोड़ से ज्यादा जिन उद्योगपतियों ने लोन लिया है सरकार ने नियम बनाकर सिर्फ उन्हीं लोगों का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों का लाखों का कर्ज माफ नहीं हुआ। किसानों ने तीन काले कानून के खिलाफ खड़े होकर भारतीय जनता पार्टी को झुकाने का काम किया, लेकिन इसके एवज में कई किसान शहीद हो गये। इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि जब सरकार में आएंगे तब किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने का काम करेंगे। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम लगातार भाजपा सरकार कर रही है। रोजगार के सपने जो नौजवान देख रहा था 10 साल में किसी को नौकरी नहीं दी।
सपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जो भी परीक्षा कराई हर परीक्षा का पेपर लींक कर दिया। जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया। भाजपा सरकार ने नौजवानों का एक तिहाई जीवन खराब कर दिया। फौज में नौकरी आई तो अग्नि वीर जैसी, जिसे कुछ समय करने के बाद युवाओं को निकाल दिया जायेगा। हम अपने नौजवानों को कहते हैं कि आने वाले समय में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनते ही पहले दिन ही अग्निवीर व्यवस्था को सबसे पहले खत्म किया जाएगा। 2024 का चुनाव आने वाली पीढ़ी का चुनाव है। भाजपा के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन यह भरोसा मुझे चुनावी जनसभाओं से मिल रहा है जो लोग संविधान बदलना चाहते हैं उनको जनता जल्द ही बदलने का काम करेगी। यह संविधान हमारे आप सबके लिए संजीवनी है। अभी तो अग्निवीर की नौकरी 4 साल की है, लेकिन खाकी वर्दी वाले अब मन ही मन हम लोगों के साथ हैं। वह भी डर रहे हैं कि भाजपा अगर फिर से आ गई तो फौज की नौकरी की तरह हमारी नौकरी भी कहीं 3 साल की ना कर दें। किसी को क्या पता था कि भाजपा वाले हवाई अड्डा बेच देंगे, जहाज बेच देंगे, बंदरगाह बेच देंग, सरकारी कंपनी इसकी भर्ती की लैटरल एंट्री से कर देंगे। लैटरल एंट्री में कोई भी आरक्षण नहीं दिया जाएगा। भाजपा वालों ने जो वैक्सीन लगवाई है उस वैक्सीन का कंपनी से पैसा वसूल लिया है और सबको फ्री वैक्सीन लगवा दी। अब तो सुनने में आया है कि जिनके वैक्सीन लगी थी उनको दिल की बीमारी बहुत जल्दी हो रही है। जब फ्री वैक्सीन सरकार ने लगाई है तो गरीबों का इलाज भी सरकार कराये। इलेक्टोरल बांड के नाम पर बड़ी-बड़ी कंपनियों और उद्योगपतियों से इन्होंने चंदे के नाम पर पैसा वसूल लिया। आज वहीं सभी उद्योगपति मुनाफा कमा रहे हैं और मुनाफा कमाने की वजह से महंगाई बढ़ी है।
इस मौके पर डॉक्टर नवल किशोर शाक्य, छोटे सिंह यादव पूर्व सांसद, जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, जमालुद्दीन सिद्दीकी पूर्व विधायक, उर्मिला राजपूत पूर्व विधायक, प्रताप सिंह यादव पूर्व विधायक, अजीत कठेरिया पूर्व विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष इजहार उल हक, सपा के प्रदेश सचिव व वरिष्ठ नेता डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव, रेखा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष एटा, ताहिर सिद्दीकी, तहसीन सिद्दीकी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सर्वेश अंबेडकर प्रदेश सचिव, मनदीप यादव प्रदेश सचिव, मतीन खां प्रदेश सचिव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव, प्रो0 लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, चंद्रेश राजपूत, भोला यादव, प्रियंका शाक्य, विवेक यादव जिला प्रवक्ता, राशिद जमाल सिद्दीकी, रामानंद प्रजापति, प्रदीप यादव, उमर खां, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, राघव मिश्र, सरल दुबे, जहान सिंह लोधी, इलियास मंसूरी, विनीत कुशवाहा, नीरज प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी, राम सेवक यादव पूर्व जिला अध्यक्ष, महान दल के प्रदेश महासचिव एवं जिला अध्यक्ष सर्वेश शाक्य, जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष, अरशद जमाल सिद्दीकी, अनवर जमाल, सपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, विक्की सिंह, करन सिंह, हरीश यादव, योगेंद्र सिंह चन्नू, नागेंद्र शाक्य, राम औतार शाक्य, सैनिक प्रकोष्ठ के राजेंद्र सिंह, बृजेश सिंह यादव, बेचेलाल यादव, जिलाध्यक्ष के.के. यादव, शशांक सक्सेना, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवम यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष हर्ष गंगवार, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इजहार खान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साजिद खान, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। ५१ किलो की माला पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष भोला यादव ने पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *