सपा की मासिक बैठक में आरोप प्रत्यारोप के बीच प्रशासन पर चुनाव हरवाने का लगाया आरोप

प्रभारी विनीत कुशवाहा ने संगठन के बीच नहीं होने दिया तालमेल: मुन्ना यादव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय आवास विकास स्थित लोहियापुरम में संपन्न हुई। बैठक के दौरान कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई व कुछ आरोप प्रत्यारोप भी हुए। चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा प्रत्याशी ने संगठन को भले ही कम तरजीह दी हो फिर भी हमारे समस्त संगठन के एक-एक कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाह्न पर भरी धूप में जान लगाकर काम किया। साथ ही उन्होंने कहा की मतगणना के दौरान पुलिस के लाठी-चार्ज पर जो भी कार्यकर्ता घायल हुए उनकी सूची बनाकर जिम्मेदार नेता उनके घर जाकर मदद करेंगे। उन्होंने सपा के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रेषित किया। मुन्ना यादव ने जिला प्रभारी विनीत कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए कहा कि संगठन के लोगों को तरजीह नहीं दी और प्रत्याशी के साथ तालमेल होने नहीं दिया और मनमाने फरमान के कारण यह स्थिति हुई। आगे आने वाली बैठक में इसका खुलासा किया जायेगा।उन्होंने कहा कि वीवी पैड पर बूथों की पुनर्मतगणना हेतु प्रत्याशी और संगठन को कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए। सिराजुल अफाक मुन्ना और सौरभ कटियार ने प्रशासन पर चुनाव हरवाने का आरोप लगाया। उन्होंने बड़े नेताओं पर आरोप लगाया कि चुनाव में कम सहयोग किया। यह चुनाव जनता ने समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूला पर लड़ाया। कुछ लोगों ने चुनाव के दिन बस्ता वितरण में धांधली का भी आरोप लगाया। जिला महासचिव जहान सिंह लोधी ने कहा जिस प्रकार अखिलेश यादव ने घूम-घूमकर चुनाव प्रचार किया। उस प्रत्याशी को भी हर जगह पहुंचना चाहिए था और संगठन के जिम्मेदार लोगों को विश्वास में लेना चाहिए था। जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य ने साफ कहा यह चुनाव हम जीते हुए थे, परंतु हमारे साथ बेईमानी हुई। विवेक यादव ने कहा हमें समाज के सभी वर्गों को बराबर सम्मान कर आगे के चुनाव में लगना होगा। संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया। नरेंद्र यादव, चंद्रेश राजपूत, सोमेंद्र यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। अन्य विषयों पर जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के बीच विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इस अवसर पर रमेश चंद कठेरिया, सुभाष पाल, अकील खान, बृजेश पाल, रफी अंसारी, नौशाद अली, निजाम अंसारी, मुजीब उल हसन, रुक मंगल सिंह, ईश्वरदयाल यादव, अमीर सिंह यादव, अनुराग यादव, विनीत परमार, सुशील कुमार, जुगेंद्र सिंह यादव, मनोज यादव, अमित कठेरिया, आशीष शर्मा, पवन गौतम, रवि यादव, अश्विनी यादव, ओम सिंह, अरविंद यादव, साहब खां, जितेंद्र यादव, विमलेश यादव, रामपाल सिंह यादव, नंदकिशोर दुबे, ओमप्रकाश, नीलम चौहान, बिल्लू श्रीवास्तव, सुरेश बाबू, अनिल यादव, कुतुबुद्दीन खान, पंकज यादव, बृजेश यादव, मुख्तार आलम, देव सिंह यादव, रणवीर सिंह यादव, साजिद खान, अजय यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *