बसपा छोड़ अशोक मौर्या व सचेन्द्र सिंह सच्चू भाजपा में हुए शामिल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बसपा नेता अशोक मौर्या एवं सचेन्द्र सिंह उर्फ सच्चू ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा के सह प्रभारी डा0 सर्वेश कठेरिया की मौजूदगी में बसपा छोडक़र आये कम्पिल नगर पंचायत का चुनाव लड़ चुके अशोक मौर्या व पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के खास माने जाने वाले सचेन्द्र सिंह उर्फ सच्चू भाजपा में शामिल हो गये। अशोक मौर्या ने बताया कि कम्पिल नगर पंचायत बसपा से चुनाव लड़ा था। मैं दूसरे नम्बर पर रहा था। देश में भाजपा की लहर चल रही है। जिसके तहत अपनी आस्था नरेन्द्र मोदी पर जताते हुए पार्टी में शामिल हुआ हूं। वहीं सचेन्द्र सिंह काफी दिनों से बसपा में घुटन महसूस कर रहे थे। उन्होंने भी बसपा को अलविदा करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने माला पहनाकर भाजपा की टोपी लगाकर पार्टी में उनका स्वागत किया और सदस्यता दिलायी। इस मौके पर डीएस राठौर, सुनील रावत, संजीव गुप्ता, अभिषेक बाथम, नवनीत पाल, कृष्ण मुरारी राजपूत, शिवांग रस्तोगी, मोनू कठेरिया, विनोद वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *