भाजपा के होली मिलन में बार बालाओं ने लगाये ठुमके

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। भाजपा के होली मिलन सामारोह में बाल बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर का जैसे ही कार्यक्रम में आगमन हुआ उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए कार्यक्रम से जाने की बात कही। जिस पर कार्यक्रम के आयोजकों ने तत्काल कार्यक्रम बंद करवा दिया।
कमालगंज कस्बे के एक विद्यालय में भाजपा ने होली मिलन सामोरह का आयोजन किया। जिसमें सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। ऐसे में कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलचंद्र राजपूत ने जनता के मनोरंजन के लिए बार-बालाओं से जमकर ठुमके लगवाए। भोजपुर विधायक ने जैसे ही इस प्रकार के अश्लील कार्यक्रम को देखा उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा की अगर उन्हें जानकारी होती तो वह कार्यक्रम में आते ही नही। जिस पर आनन-फानन में कार्यकर्ताओं में हडक़ंप मच गया एवं अश्लील नृत्य बंद करवाकर राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करवा दी गयी। इस मौके पर कमालगंज चैयरमेन प्रतिनिधि कृष्ण कुमार शंखवार, जिला महामंत्री फतेहचंद आदि लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर देवदत्त राजपूत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *