इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के लिए कांगे्रसियों ने किया जन सम्पर्क

प्रकाश प्रधान ने कांगे्रस का घोषणा पत्र किया वितरित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कांगे्रस के प्रदेश महासचिव व लोकसभा कोआर्डिनेटर प्रकाश प्रधान ने वरिष्ठ नेता अनिल मिश्रा व कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा हनी के साथ विभिन्न मोहल्लों में जन सम्पर्क कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के लिए वोट मांगे और कांगे्रस पार्टी का घोषणा पत्र वितरित किया। शहर क्षेत्र के एक दर्जन मोहल्लों में जाकर प्रकाश प्रधान ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के लिए वोट मांगे। शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने इंडिया गठबंधन का घोषणा पत्र वितरित करते हुए लोगों को जागरुक किया और कहा कि संविधान को बचाना है, झूठ बोलने वाली सरकार को भगाना है। इसलिए गठबंधन प्रत्याशी को चुने। इस दौरान कांगे्रस नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *