आधा दर्जन युवाओं ने भाजपा छोडक़र ली सपा की सदस्यता

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी छोडक़र आए लोगों का युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवम यादव ने शामिल कराया। उन्होंने बताया कि सपा में शामिल हुए योगेंद्र मिश्रा के पिता राधेश्याम मिश्रा १९९० में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे थे। भाजपा छोडक़र आये योगेन्द्र नाथ मिश्रा, आलोक दीक्षित, प्रदीप दीक्षित, राहुल दुबे, ईशान चतुर्वेदी, एवं ओम दीक्षित ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने सभी लोगों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान उल हक कादरी, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिलाध्यक्ष युवजन सभा शिवम यादव, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी अनुराग यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष हर्ष गंगवार, डॉ0 हरिनंदन यादव, अखिल कठेरिया, मुख्तियार आलम आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *