भारतीय सनातन संस्कृति का होली सबसे बड़ा त्योहार: प्रकाश पाल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को मोहम्मदाबाद रोड के पट्टी खुर्द स्थित बाबा मथुरा गिरी इंटर कॉलेज में आयोजित पाल समाज के होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
प्रकाश पाल ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का होली सबसे बड़ा त्योहार है। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दस वर्ष के शासनकाज में ऐतिहासिक कार्य किये है। वैश्विक पटल पर देश उभर रहा है। 2047 के विकसित भारत के संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक आंदोलन के रूप में चला रहे हैं। भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना आवश्यक है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राजू पाल एवं उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित माफियाओं को मिट्टी में मिला देने की बात मुख्यमंत्री ने कही थी। मुख्यमंत्री ने समाज को न्याय दिलाने का कार्य किया। अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने कहा समाज में एकजुटता की आवश्यकता है। प्रदेश में भाजपा और अपना दल एस के गठबंधन की सरकार प्रदेश की खुशहाली के लिए कार्य कर रही है। राष्ट्रीय कवि रवि सतीजा ने काव्यपाठ कर मंत्रमुग्ध किया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा सपा और बसपा अपने निजी स्वार्थ के लिए समाज को बताकर सत्ता तक पहुंचे, लेकिन सत्ता मिलने के बाद समाज को दरकिनार कर दिया और परिवारवाद की राजनीति करने लगे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने का संदेश दिया। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा पाल समाज ने अहिल्याबाई होल्कर के रूप में एक नारी शक्ति दी है। जिसने अपने शासनकाल के दौरान भारत की सनातन संस्कृति के कई मंदिरों को नवीनीकरण करके भारतीय संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया। उनके इस कार्यों को युगों युगों तक याद किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा समाज में बिखराव नहीं होना चाहिए। बिखराव होने से लोग उसका फायदा उठाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकजुटता का संदेश दिया है वह हर वर्ग और समाज के लिए समान भाव से कार्य कर रहे हैं। संचालन त्रिलोकी नाथ पाल ने किया। इस मौके पर विधायक डा0 सुरभि, हिमांशु गुप्ता, संजीव गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, डीएस राठौर, अभिनंदन पाल, शिवभान पाल, राहुल पाल, कुलदीप पाल, विनोद पाल, स्वदेश पाल, पवन पाल, नवनीत पाल, प्रवीण पाल आदि लोग मौजूद रहे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को घर-घर सम्पर्क करने का दिया निर्देश
फर्रुखाबाद। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यालय पर बैठक सम्पन्नहुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने लोकसभा संचालन समिति के सभी पदाधिकारियों को चुनाव में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जल्द ही जनपद में राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम लगेंगे। इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए घर-घर संपर्क किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारी से लाभार्थियों के संपर्क अभियान को विशेष रूप से महत्व देने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया केंद्र सरकार के लाभार्थी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हर जनपद में बड़ी संख्या में केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी हैं। उनसे घर-घर संपर्क करके फिर एक बार भाजपा के लिए समर्थन की बात रखनी है। बैठक में हिमांशु गुप्ता, फतेहचंद वर्मा, सुनील रावत, डीएस राठौर, संजीव गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, कृष्ण मुरारी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *