फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य बढ़पुर ब्लॉक के ग्राम राजा नगला पहुंचकर चुनावी सभा को सम्बोधित किया। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आसपास के गांव लखमीपुर, कीरतपुर आदि गांवों से आये संभ्रांत लोागेें ने भाग लिया। डॉ0 नवल किशोर शाक्य ने कहा कि वह एक किसान परिवार के बेटे हैं तथा गरीबी से निकल के उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सरकार में सरकारी कॉलेज से एमबीबीएस किया। इसके बाद ऊपर की पढ़ाई की। वह गरीबों का दर्द भली भांति जानते हैं। उन्होंने वादा किया कि जनता अगर उन्हें सांसद बनाएगी तो वह अपनी सांसद का वेतन का पूरा खर्च गांव के गरीब बच्चों में और उनके उत्थान के लिए खर्च करेंगे। उन्होंने समस्त ग्राम वासियों से हाथ उठाकर सहयोग की अपील की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है तब से ना तो किसी को रोजगार मिला है ना ही देश का विकास हुआ है। तमाम विभागों में सरकारी पद खाली है, इसलिए इस भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद को इतना शानदार प्रत्याशी दिया है, इनसे अच्छा प्रत्याशी नहीं मिल सकता। अगर जनता इस बार डॉ0 नवल किशोर को जिताना चाहती है। सौरभ कटियार ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी ही उनके समाज का सही से उत्थान कर रही है। राष्ट्रीय सचिव महिला सभा संध्या यादव ने भी अपने विचार रखे। संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया। इस मौके पर सदर विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, सभासद विजय अनुरागी, संजीव अंबेडकर, आयुष यादव, डंपी यादव, रोहित यादव, आर्यन यादव आदि लोग मौजूद रहे।
सांसद बना तो पूरा वेतन गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करूंगा: डा0 नवल किशोर शाक्य
![](https://www.samriddhisamachar.com/wp-content/uploads/2024/05/frdp6-scaled.jpg)