कायमगंज में डा0 नवल किशोर के लिए मारिया आलम व जोया ने किया जन सम्पर्क

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य का कायमगंज विधानसभा में जगह-जगह स्वागत किया गया। सभी ने डा0 नवल किशोर शाक्य को जिताने की अपील करते हुए जन सम्पर्क किया। डा0 नवल किशोर शाक्य की पत्नी प्रियंका शाक्य ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इजहार खां के साथ जन सम्पर्क कर वोट मांगे। जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम ने मैनपुरी की प्रभारी जोया के साथ चुनावी चर्चा कर कायमगंज में घर-घर वोट मांगे। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रचारक विकार खान भोपाली व शमशाबाद के नगर अध्यक्ष खुददूस खान प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *