पाल समाज ने नवल किशोर के पक्ष में भरी हुंकार

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। सपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मानिकपुर गांव में पाल समाज की बैठक की। आशीष पाल के नेतृत्व में क्षेत्र के कई गांव के सैकड़ों लोग व पाल समाज के लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका स्वागत किया। कटिन्ना गांव में युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पाल समाज को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। संविधान खतरे में है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, इसलिए परिवर्तन जरूरी है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य को जिताएं। वहीं आशीष पाल ने कहा कि इतनी बड़ी पार्टी ने पाल समाज के व्यक्ति को नेतृत्व दिया है। इसलिए सभी लोग मिलकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य को जिताकर विजई बनाए। उन्होंने कहा कि बहुत भटक लिए किसी पार्टी ने सम्मान नहीं दिया, लेकिन जो समाजवादी पार्टी ने पाल समाज को सम्मान दिया उसे सम्मान को चुकाने का वक्त है। इसलिए सभी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य को जिताकर पाल समाज अपनी ताकत का एहसास करवाए। छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने कहा कि डा0 नवल किशोर की जीत तय है। आशीष पाल का सपा में आने से सपा को बहुत फायदा होगा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *