इलेक्टोरल ब्राण्ड योजना चुनावी चंदे की सबसे भ्रष्ट योजना बन गयी है: प्रकाश प्रधान

भाजपा ईडी का प्रयोग कर विपक्ष को कर रही परेशान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कांगे्रस कमेटी के प्रदेश महासचिव व लोकसभा कोआर्डिनेटर प्रकाश प्रधान ने प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार पत्रकार वार्ता करते हुए पार्टी कार्यालय भोलेपुर में कहा कि हार की डर से भाजपा विपक्ष को परेशान कर रही है। ईडी का प्रयोग करके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार कराया है। जबकि भाजपा इलेक्टोरल ब्राण्ड योजना आजाद भारत में चुनावी चंदे की सबसे भ्रष्ट योजना बन गयी है। इस योजना की आड़ में भाजपा द्वारा बड़ा घोटाला किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की पीठ द्वारा इस योजना को एक मत से असंवैधानिक करार दिया। भाजपा द्वारा लाभ के लिए लायी गई इस योजना का कांगे्रस ने हमेशा विरोध किया है, आगे भी विरोध करती रहेगी। इलेक्टोरल ब्रांड के जरिए भाजपा ने धमकी दो, चंदा लो, चंदा दो धंधा लो अपना रखा है। उद्योगपतियों व व्यापारियों में डर पैदा कर उनसे चुनावी चंदा लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह रिश्वत लेने का नया तरीका है। फर्जी कम्पनियों के माध्यम से चंदा वसूली की गई है आदि आरोप लगाये। इस मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार, शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा हनी, युवक कांगे्रस के जिलाध्यक्ष अम्मार अली, डा0 अरुण अग्निहोत्री, अनिल मिश्रा, वरुण त्रिपाठी, जुनैद खान, शिवाशीष तिवारी, राजन आदि लोग मौजूद रहे।
सलमान को प्रत्याशी बनाये जाने की मांग को लेकर कांगे्रसी अड़े है
कांगे्रस में अब भी अंतर कलह जारीफर्रुखाबाद। प्रकाश प्रधान ने कहा कि इंडिया गठबंधन के साथ है। दो तीन दिन में स्थिति साफ हो जायेगी कि कौन गठबंधन का प्रत्याशी है। अभी प्रत्याशी बदलने पर विचार चल रहा है। डा0 नवल किशोर केवल सपा द्वारा घोषित प्रत्याशी है। दो तीन दिन बाद कांगे्रस नेतृत्व का निर्देश मिलने पर गठबंधन की जो भी स्थिति का आदेश आयेगा उसका निर्वाह्न किया जायेगा। आज विपक्ष को एकजुट होने की जरुरत है। जबकि जनपद स्तर पर कांगे्रस संगठन में आपसी विवाद है। लोग बैठकों में पूर्ण रुप से आते नहीं है। जबकि कांग्रेस की अभी तक पूर्ण रुप से फ्रंटल कमेटिया नहीं बनी है और बूथ कमेटी भी अभी अधूरी बनी है। उन्होंने साफ कहा कि जो पार्टी के लिए काम नहीं करेगा उस पर कार्यवाही की जायेगी। वार्ता के दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार बोलने लगे जिस पर प्रकाश प्रधान ने डांटते हुए कहा कि प्रेस वार्ता मैंने बुलवायी है बीच में मत बोलो। अंत में उन्हें शांत होना पड़ा। वार्ता के दौरान आपसी फूट भी दिखायी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *