सपाइयों ने मनायी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर राजमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की २९९वीं जयंती मनायी गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता बृजेश पाल ने की। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि मराठा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर शिवजी की बहुत बड़ी भक्त थी। महारानी ने कई मंदिरों का निर्माण किया। उनकी शादी अल्पआयु में हो गयी थी। उनके पति का नाम खण्डेराव होल्कर था। गोष्ठी में रविन्द्र पाल पलिया व अध्यक्षता कर रहे बृजेश पाल ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, बृजेश पाल, बेंचेलाल यादव, विशाल यादव, विनीत परमार, रामपाल यादव, विमलेश वर्मा, मुख्त्यार आलम, नितीश पाल, अतिन पाल, अखिल कठेरिया, जयदेव पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *