सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के लिए घर-घर मांगे वोट

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने अपने फ्रंटल संगठन के जिलाध्यक्ष के साथ सदर विधानसभा के अंतर्गत गांव नीबलपुर, गंगा मड़ाइयां, गंगा दरवाजा आदि जगहों पर वोट मांगे। साथ ही साहबगंज व नाला मछरट्टा भी डोर-टू-डोर जन सम्पर्क कर डा0 नवल किशोर शाक्य के लिए वोट मांगे। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने लोगों से आग्रह किया कि 10 वर्ष आप लोगों ने भाजपा के प्रतिनिधि को आजमा लिया है, अब एक बार सपा प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य को आजमा कर देखें और अपने जनपद का विकास करने का भरोसा और विश्वास दिलाया। इस मौके पर व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा, अखिल कठेरिया, शीलू आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *