सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया समाज के लोगों में नई ऊर्जा का संचार

समाज ने प्रदेश अध्यक्ष को दिया भरोसा, पड़ेगा एक-एक वोट
जगह-जगह पाल समाज के लोगों ने किया स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सपा के प्रदेश अध्यक्ष के आने से समाज के लोगों में नई ऊर्जा देखने को मिली। अध्यक्ष कास्वागत समाज के लोगों ने जगह-जगह फूल माला पहनाकर किया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के जनपद आगमन पर जनपद की सीमा से ही उनका स्वागत शुरु हो गया। समाज के लोगों की भागीदारी देख गदगद दिखायी दिये। उन्होंने केंद्रीय चुनाव कार्यालय में पाल समाज के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग बताये कि समाजवादी पार्टी में जो सम्मान आप लोगों को मिला वह कहीं और नहीं मिला होगा। इस सभी ने हाथ उठाकर उनकी बात का समर्थन किया। वह बोले कि जिस तरह हम पर पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा कर हमें यह जिम्मेदारी सौंपी, वैसे ही मुझे पूरा विश्वास है कि अपने समाज का एक-एक वोट समाजवादी पार्टी/इंडिया गठबंधन प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य को जिताने के लिए सपा के पक्ष में डाल देना और अपने आसपास के लोगों के भी वोट डलवा देना। उन्होंने कहा कि आप सब लोग जानते है कि इस सरकार में सब परेशान है और सबसे ज्यादा उनके कार्यकर्ता जिनकी कोई बात सुनने वाला नहीं है। सभी ने परिवर्तन करने का मन बना लिया है। आप सभी लोग सबकुछ छोडक़र सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने के लिए लग जाये। कार्यक्रम को सम्बोधित करने से पहले समाज के लोगों ने फूल माला से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया व उन पर पुष्प वर्षा की। मंच का संचालन डा0 सुभाष पाल ने किया। इस दौरान मुख्य रुप से प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, सर्वेश अम्बेडकर, बृजेश पाल, विवेक यादव, रामानंद प्रजापति, रविन्द्र पाल, अनुराग पाल, सुकर्म पाल, राकेश पाल, दिनेश पाल सहित बड़ी संख्या में पाल समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *