जगह-जगह हुआ स्वागत व पुष्पवर्षा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भगवान परशुराम की जयंती नगर में धूमधाम से मनायी गयी। पूजा अर्चना के साथ ही नगर में शोभायात्रा निकाली गयी। जिस पर लोगों ने पुष्पवर्षा की।
जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद ब्राह्मण समाज सेवा समिति की ओर से शाम को नगर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गयी। संजय गर्ग ने अपने प्रतिष्ठान के पास पुष्प वर्षा की। स्वागत करने वालों में श्यामजी गर्ग, मुकेश, हरिओम, नीरज, जयप्रकाश पाण्डेय, दीपू आदि मौजूद रहे। वहीं यात्रा में अध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, महामंत्री रमेशचंद्र त्रिपाठी, मंत्री गिरीशचद्र द्विवेदी, व्यवस्थापक सुरेंद्र पाण्डेय, यात्रा संयोजक सौरभ मिश्रा के अलावा डॉ0 रामबाबू पाठक, डॉ0 शिवओम अम्बर, डॉ0 हरिदत्त द्विवेदी, डॉ0 रमाकांत तिवारी, अनिल कुमार त्रिपाठी, सुधांशुदत्त द्विवदी, अनिल मिश्रा, गौरव मिश्रा, समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। इसके अलावा निमिष टंडन ने अपने प्रतिष्ठान के सामने शोभायात्रा का स्वागत किया। दूसरी ओर नगर के मोहल्ला खतराना में स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा पर उनके जन्मोत्सव की पूर्व संघ्या पर समाज के लोग एकत्रित हुए। ब्राह्मण जनसेवा महासंघ के संरक्षक बॉबी दुबे, श्रीराम विविध कला केंद्र के निर्देशक विजय दुबे मटर लाल, नमामि गंगे के रवि मिश्रा, भगवान परशुराम के शोभायात्रा प्रभारी आदित्य दीक्षित ने मन्दिर में पंहुचकर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही अन्य ब्राह्मण समाज के लोगों ने घर पर भी भगवान की पूजा अर्चना की तथा उनकी आरती उतारी।
नगर में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा
![](https://www.samriddhisamachar.com/wp-content/uploads/2024/05/frdp18-8-scaled.jpg)