विमलेश मिश्रा बने राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय लोकदल में विमलेश मिश्रा को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। पिछले दस वर्षों से हिन्दुत्व संगठन अखिल भारत हिन्दू महासभा में काम कर रहे थे। उन्होंने अपनी आस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह में जतायी। जिसको देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने प्रदेश महासचिव राजीव रंजन के निर्देशानुसार उन्हे सक्रिय सदस्यता दिलाते हुए पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने विमलेश मिश्रा को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता दिलायी। विमलेश मिश्रा ने कहा कि किसानों की समस्या को देखते हुए जिलाध्यक्ष पद का निर्वाह्न कर रहा हूं और राष्ट्रीय लोकदल को ऊंचाईयों तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। विमलेश मिश्रा के साथ हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक के अलावा सौरव मिश्रा, भानुप्रताप आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *