उद्योग व्यापार मण्डल फतेहगढ़ नगर इकाई की नवनियुक्त कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मंडल की फतेहगढ़ नगर इकाई की नव मनोनीत कार्यकारिणी की बैठक जिला इकाई के साथ संयुक्त रूप से फतेहगढ़ स्थित एक होटल चेयरमैन सर्वेश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष एवं संगठन के संरक्षक रूपेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी, जिला चेयरमैन सर्वेश अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, महिला जिला इकाई की जिलाध्यक्ष प्रीति तिवारी आदि ने मनोनित पदाधिकारियों को बधाई दी। फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता व महामंत्री प्रबल महेश्वरी, युवा जिला अध्यक्ष राहुल बंसल आदि मंचासीन रहे। सभी पदाधिकारियों का व्यापारियों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी ने कहा कि संगठन को मजबूत करना व उनकी समस्याओं का हल कराना मेरा उद्देश्य है। किसी भी व्यापारी का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रशासन भी व्यापारियों की समस्याओं को सुने और हल करें। क्योंकि व्यापारी भी टैक्स देता है। साथ ही सभी को मनोनयन पत्र सौंपे गये। जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने संरक्षक का दायित्व संभाला। सीयू सक्सेना को भी संरक्षक नियुक्त किया गया। नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता, महामंत्री प्रबल महेश्वरी, विनय शुक्ला को नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष नदीम खान, बिल्लू शर्मा, मोहित यादव, सुहाना शर्मा को बनाया गया। आकाश गुप्ता को नगर कोषाध्यक्ष, बनाया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संदीप सक्सेना को मिली। संदेश अग्रवाल को फतेहगढ़ नगर प्रभारी, अंकुर गुप्ता व गौरव रस्तोगी को नगर मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। रविकांत गुप्ता ने कहा कि लोग सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें। प्रबल महेश्वरी ने कहा कि व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जायेगा। प्रीती तिवारी ने कहा कि महिला व्यापारियों को पूरी सुरक्षा मिलेगी। रुपेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आर्थिक नीतियों का निर्माण व क्रियान्वन किया जायेगा। जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि हमारा संगठन व्यापारियों के हर संकट व समस्या को दूर करने के लिए एकजुट होकर हमेशा आगे आता रहेगा। जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि संगठन के शीर्ष नेताओं के निर्देश पर हमारे संगठन का विस्तार जिले से नगर, नगर से तहसील, तहसील से ब्लॉक स्तर तक जल्दी-जल्दी किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने कहा कि किसी भी देश के विकास में वहां के व्यापार और उद्योगधंधों का विशेष योगदान रहता है। इस समय भारत की आर्थिक विकास दर बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है।
बैठक में अनिल कुमार कनौजिया उर्फ लालू, नरेंद्र नाथ अग्रवाल, सुभाष बंसल, मनोज अग्रवाल, दीपक गुप्ता, गोपाल गुप्ता, राजीव पुरवार, यूनुस अंसारी, मनोज राठौर, पंकज गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राजू गौतम, जितेंद्र अग्रवाल, अंकित कटियार, विशाल गुप्ता, राहुल बंसल, शिवम त्रिपाठी, जितेंद्र राठौर, अर्चना द्विवेदी, अशोक कनौजिया, अनिल गुप्ता, संदेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *