सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिकी अभ्युदय का हुआ विमोचन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में विद्यालय की वार्षिकी अभ्युदय पत्रिका का विमोचन हुआ। वार्षिक पत्रिका अभ्युदय के विमोचन समारोह का शुभारम्भ विभाग प्रचारक आरएसएस केशव नगर के विद्यान व राष्ट्रीय कवि डा0 शिवओम अम्बर, विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष शिव विलास त्रिवेदी, प्रबंधक संजीव सिंह चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम की भूमिका स्पष्ट करते हुए प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि भइया बहनों के साहित्यिक चेतना एवं साहित्यिक अभिरुचियों को जागृति करने हेतु विद्यालय के प्रयास का परिणाम अभ्युदय है। निरतंर साधना लक्ष्य के निकट ले जाती है। साथ ही मजदूर दिवस भी है। गंगा जल से नहाया हुआ व्यक्ति शुद्ध होता है और परिश्रम से नहाया हुआ व्यक्ति पवित्र होता है। प्रचारक सर्वेश ने कहा कि अभ्युदय के आवरण पृष्ठ पर जो चित्र छापा गया है वह चित्र भारतीय समाज का जीवन का मूल आधार है। राम का आदर्श भारतीय समाज का अभ्युदय करेगा। डा0 शिवओम अम्बर ने कहा कि साहित्यिक गतिविधियों में भइया बहनों ने साहित्यिक अभिरुची सहायक होती है। अभ्युदय का यह लघु प्रयास निश्चित ही विद्यालय की छवि समाज के समक्ष प्रस्तुत करेगा। बच्चों ने मनुहारी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। शौर्य शुक्ला ने मेरी मातृ भूमि मंदिर है गीत प्रस्तुत कर भाव विभोर किया। इस मौके पर विजय अवस्थी, जिला प्रचारक प्रवीण, धर्मेन्द्र रघुवंशी, धर्मेन्द्र वर्मा, उमेश गुप्ता, वीरेन्द्र वर्मा, मयंक, राधाकृष्ण दुबे, सुधाकर चतुर्वेदी, आचार्य कृष्ण कुमार, वीरेश, शिव कुमार, शिव मोहन मिश्रा, प्रदीप कुमार सिंह, नितिन त्रिवेदी, संजीव शाक्य, बृजपाल सिंह, गोविन्द प्रसाद, आलोक सिंह, प्रदीप अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे। संचालन रामानंद पाण्डेय ने किया। आभार सुधाकर चतुर्वेदी ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *