लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें

फर्रूखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आम जन मानस को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत प्रेरित किया जा रहा है कि सभी लोग मतदान करें और देश की विकासशील सरकार बनाने में सहायक बने। समृद्धि न्यूज़ द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित कन्हैया लाल रामशरण रस्तोगी इंटर कालेज में बच्चों को मतदाता जागरुकता की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी मतदान के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि 13 मई याद रखना है। लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं को वोट की आहूति डालना चाहिए। जिससे स्वच्छ छवि के जनप्रतिनिधि को चुनने व अच्छी सरकार बनाने का अधिकार संविधान ने मतदाताओं को दिया है। इस मौके पर सहायक अध्यापक रामवीर सिंह, संजीव सिंह चौहान आदि शिक्षकों ने भी शपथ ली।

खुद वोट कर दूसरों को जागरुक करें: संतोष त्रिपाठी

कन्हैया लाल रामशरन रस्तोगी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए खुद वोट और दूसरों को भी जागरुक करें, जिससे शत-प्रतिशत मतदान हो और सशक्त लोकतंत्र निर्माण तथा देश की तरक्की में सहायक बनें।

सशक्त राष्ट्र के लिए मतदान अवश्य करें: रामवीर सिंह

रस्तोगी इंटर कालेज के सहायक अध्यापक रामवीर सिंह ने बताया कि सशक्त राष्ट्र के लिए मतदान अवश्य करें। जिससे मजबूत सरकार बने। एक-एक वोट का महत्व होता है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि बिना प्रलोबन में आये अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *