स्वयं सेवकों ने महिला सशक्तिकरण जागरुकता निकाली रैली

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ0 शालिनी के संरक्षण में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा0 सुंदर लाल के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के षष्ठम दिवस का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्वयंसेवकों ने एनएसएस लक्ष्य गीत से अभिप्रेरित होते हुए प्रभात फेरी निकाली तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता अभियान चलाया। षष्ठम दिवस का शिविर डॉ0 प्राचार्य शालिनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण को इन शब्दों में परिभाषित किया जा सकता है कि इससे महिलाएं शक्तिशाली बनती हैं, जिससे वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती हैं और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती हैं। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना महिला सशक्तीकरण है। डीएन पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी ने महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान के उद्देश्यों को लेकर बताया कि इस अभियान का लक्ष्य महिलाओं के विकास के लिए सकारात्मक आर्थिक एवं सामाजिक नीतियों के माध्यम से ऐसा अनकूल माहौल तैयार करना है। जिससे महिलाएं अपनी क्षमता को साकार कर सेकं तथा स्वास्थ्य देखभाल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार, समान पारिश्रमिक एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ उठा सकें। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डा0 सुन्दर लाल ने बताया कि नारी का सशक्तिकरण एक सर्वांगीण व बहुआयामी दृष्टिकोण है। यह राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा में महिलाओं की पर्याप्त व सक्रिय भागीदारी में विश्वास रखता है। एक राष्ट्र का सर्वांगीण व समरसता पूर्ण विकास तभी संभव है। जब महिलाओं को समाज में उनका यथोचित स्थान व पद दिया जाए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्रा बबली, कामिनी, अंशी, मुस्कान, ज्योति, गौरी, फूलन देवी, प्रियांशी वर्मा, पूजा, शिवानी, रोशनी, आकांक्षा, अर्चना, शिवी सक्सेना, प्रतिमा, शिल्पी, प्रियांशी, काजल, आर्तिका कटियार, छात्र आयुष कुमार, विकास यादव, मेहराज अहमद, सुमित, सूर्यकांत, प्रियांशु कटियार, अनुरुद्ध, अभय सिंह, नारायण अवस्थी, सोहांत कुमार, शौर्य मिश्रा, मो0 कैफ, आलोक कुमार, अरुण कुमार, प्रांशु, अमित कुमार, अमनेद्र सिंह, अभिषेक चौधरी, आशुतोष सिंह, मयंक सागर, काजल, आदित्य रतन शाक्य, अभिषेक सिंह वर्मा, कुशाग्र तिवारी, कबीर मिश्रा, धु्रव गौतम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *