हरदोई, समृद्धि न्यूज। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत मीतू स्टेडियम सण्डीला में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप जलपान,खान पान एवं अन्य सम्पूर्ण व्यवस्था के साथ 69 हिन्दू जोडों एवं 6 मुस्लिम जोड़ों का विवाह रीति-रिवाज से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक रामपाल वर्मा,अशोक अग्रवाल विधानपरिषद सभापति एवं अमित गुप्ता ब्लाक प्रमुख सण्डीला की उपस्थिति एवं उपजिलाधिकारी सण्डीला सहित तहसील के अन्य अधिकारीगण व जनपद के जिला विकास अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी की उपस्थिति एवं देख-रेख में शान्तिपूर्ण भव्य गरिमामय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इसी प्रकार तहसील बिलग्राम में 60 हिन्दू जोड़ो,2 मुस्लिम जोड़ों का विवाह रीति-रिवाज से सम्पन्न हुआ उक्त कार्यक्रम में विधायक आशीष
सिंह,सत्येन्द्र सिंह (मुन्ना),ब्लाक प्रमुख बिलग्राम, रमेश वर्मा (प्रतिनिधि),ब्लाक प्रमुख माघौंगज के अलावा उपजिलाधिकारी बिलग्राम एवं अन्य अधिकारीगण व जनपद के परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी, की उपस्थिति एवं देख-रेख में शान्तिपूर्वक भव्य-गरिमामयी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
संडीला बिलग्राम तहसीलों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
