हरियाणा: अग्निवीरों के लिए पुलिस और माइनिंग गार्ड भर्ती में 10 फीसदी आरक्षण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अग्निवीर और बिना ब्याज के लोन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अग्निवीर योजना को लेकर दुष्प्रचार कर रही है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत अच्छी योजना है. इससे स्किल्ड युवा तैयार होता है. इसमें युवाओं की 4 सालों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी. उनके लिए पुलिस और फॉरेस्ट आदि की सीधी भर्ती में सीधी भर्ती करने का प्रावधान किया है. इसके लिए 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. इन युवाओं को ग्रुप c और d में 3 तीन साल आयु सीमा की छूट मिलेगी. पहले बैच के लिए पांच साल की छूट मिलेगी. अगर कोई निजी कंपनी किसी अग्निवीर को 30 हजार रुपये वेतन देती है तो सरकार उस कंपनी को 60 हजार वार्षिक सब्सिडी देगी. अग्निवीरों को आर्म्स लाइसेंस भी दिया जाएगा.  साथ ही अग्निवीर के अपना काम शुरू करने पर 5 लाख रुपये तक का बिना ब्याज कर्ज दिया जाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अगर सड़क पर कोई टक्कर मार कर भाग जाता है तो केंद्र की तर्ज पर हरियाणा भी योजना शुरू कर रहा है. हरियाणा सरकार ऐसे मामलों में मुआवजा देगी और सरकार या प्राइवेट अस्पताल में इलाज की सुविधा देगी. सारा खर्चा सरकार करेगी. ये खर्चा हरियाणा रोड सेफ्टी योजना से होगा. इसको लागू करने के लिए एक स्थाई समिति बनाई जाएगी. जिसमें कई प्रतिनिधि शामिल होंगे. एक जिला स्तरीय कमेटी भी बनाई जाएगी. अगर दुर्घटना में पीड़ित की मौत हो जाती है तो मुआवजा परिजनों को मिलेगा. किसानों और छोटे व्यापारियों को मिट्टी का काम करने में परेशानी आ रही थी. क्योंकि कई बार उनका चालान हो जाता था. इसके लिए हम एक पोर्टल लॉन्च कर रहे हैं. इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने पर व्यापारी को पता चलेगा कि कहां से मिट्टी उठानी है और कहां ले जानी है. वह इसका प्रिंट आउट लेकर जाएगा. वह ऑफलाइन भी यह काम कर सकता है. वह माइनिंग विभाग में एक अर्जी देकर आएगा. उसका काम हो जाएगा. हरियाणा में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चुनावी जीत की हैट्रिक लगाने को बेताब है. चुनाव से पहले हरियाणा की बीजेपी सरकार ने अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है. .” सीएम ने कहा कि पुलिस और फॉरेस्ट आदि सेवाओं में सीधी भर्ती करने का प्रावधान किया जा रहा है. इसके लिए अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा.

कांग्रेस कर रही दुष्प्रचारः CM सैनी

उम्र संबंधी छूट का जिक्र करते हुए सीएम सैनी ने कहा किग्रुप C और D की भर्ती में भी अग्निवीरों को 3 साल की आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इसके अलावा ग्रुप C की भर्ती में 5 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा. मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस अग्निवीर योजना को लेकर लगातार दुष्प्रचार कर रही है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत अच्छी योजना है. इस योजना के जरिए हमें स्किल्ड युवा मिल रहे हैं.

अग्निवीरों के लिए बिना ब्याज का लोनः CM सैनी

चुनाव से पहले विपक्ष की ओर से अग्निवीर योजना के खिलाफ लगातार प्रचार किया जा रहा है और माना जा रहा है कि हाल में खत्म हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अग्निवीर योजना को लेकर नाराजगी का सामना करना पड़ा. आम चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन से सबक लेते हुए बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में इसके नकारात्मक छवि को कम करने की कोशिश में जुटी है. इसी सिलसिले में हरियाणा में चुनाव से पहले राज्य सरकार ने अग्निवीरों के लिए पुलिस भर्ती और माइनिंग गार्ड में भर्ती के लिए आरक्षण का ऐलान किया है. साथ ही मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी कहा कि अपना काम शुरू करने वाले अग्निवीरों को 5 लाख रुपये तक बिना ब्याज लोन दिया जाएगा. इसके अलावा अग्निवीर को 30 हजार तक की सैलरी देने वाले औद्योगिक उपक्रमों को 60 हजार वार्षिक की सब्सिडी भी दी जाएगी. यही नहीं अग्निवीरों को आर्म्स लाइसेंस भी दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *