देश भर के 1000 प्लास्टिक सर्जन्स जुटेंगे APSIOON 2025 काशी में

 12 से 16 नवंबर तक होगा प्लास्टिक सर्जरी का राष्ट्रीय अधिवेशन

वाराणसी, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय प्लास्टिक सर्जरी एसोसिएशन का 59 वा वार्षिक अधिवेशन 17 वर्षों बाद एक बार फिर कशी में होगा।  वाराणसी इससे पूर्व 1991 में डॉ जे के सिन्हा की अध्यक्षता में, 2008 में डॉ वी भ‌ट्टाचार्य की अध्यक्षता में और अब 2025 में डॉ सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुबोध कुमार सिंह ने बताया की अधिवेशन में देश भर के लगभग 1000 प्लास्टिक सर्जन्स जुटेंगे और विदेशी से भी 30 से अधिक प्लास्टिक सर्जन इसमें भाग लेंगे। डॉ जयंती कुमार तपादार जो की अधिवेशन के आयोजक सचिव हैं, ने बताया की काशी का प्लास्टिक सर्जरी में विशेष स्थान है। यहीं 2600 वर्षों पूर्व महर्षि सुश्रुत ने प्लास्टिक सर्जरी का विकास किया था। आज सुश्रुत को संपूर्ण विश्व में प्लास्टिक सर्जरी का जनक माना जाता है। आयोजन के सह सचिव डॉ गौरव नय्यर ने आयोजन की विविधताओं के बारे में विस्तार से बताया और उसको अति विशिष्ट बताया। डॉ उमेश कुमार ने बताया की इस अधिवेशन में रिकॉर्ड 625 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रोफ डॉ वीणा सिंह ने अधिवेशन में वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा 80 से अधिक लेक्चर एवंडेमॉस्ट्रेशन दिए जाएंगे। इसके अलावा सी एम ई कार्यक्रम में अधिक लेक्चर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *