रोजगार मेला में १०६ अभ्यार्थियों का हुआ चयन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठंडी सडक़ पर आयोजित रोजगार मेले में १०६ अभ्यार्थियों का विभिन्न कम्पनियों में चयन हुआ। रोजगार मेले में १० कम्पनियां प्रतिभाग किया। रिक्त लगभग ५०० पदों पर अभ्यार्थियों की भर्ती में १९८ अभ्यार्थी शामिल हुए। रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों से आये अधिकारियों ने १०६ अभ्यार्थियों का साक्षात्कार कर चयन किया। मेला व्यवस्था में प्रमुख रुप से प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, कार्यदेशक बृजेश कुमार, प्लेसमेंट प्रभारी सुनील कुमार, अप्रेन्टिस प्रभारी रंजीत कुमार सुमन, अनुदेशक विजेन्द्र सिंह के अलावा विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *