उन्नाव , समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच चल रहे विवाद को आपसी समझौते के दौरान सुलह कराई गई तथा परिवार को टूटने से बचाया गया। जिससे महिला थाना से 07, थाना फतेहपुर चौरासी से 03, थाना बांगरमऊ से 01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। इस अवसर पर शिल्पी श्रीवास्तव पत्नी डा0 आशीष श्रीवास्तव (परिवार परामर्श केन्द्र समिति प्रभारी) सलाहकार डॉ0 अवसार अली, डॉ0 सगीर अहमद तथा पुलिस टीम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह , म0का0 अर्चना, म0का0 पूजा चौधरी, म0का0 नीलम यादव, म0का0 सोनम, म0का0 पूजा उपस्थित रही।
