अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में १४ घायल, सात की हालत गंभीर

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में कम्पिल क्षेत्र के गांव तिहैया निवासी शेर सिंह, दीपक, सत्यभान व धडिय़ा निवासी रामभजन व चक्का घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों ने अस्पताल भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद शेर सिंह को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव चंदुइया निवासी सुदर्शन, क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी अमित व अमर सिंह का 14 वर्षीय पुत्र दिव्यांश, पट्टिया निवासी बलवीर सिंह, बराविकू निवासी समीर व मुस्तकीम, कम्पिल क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी कुश चौहान, सिवारा निवासी नीतू, नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी चिन्नू, घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद सुदर्शन, अमित, दिव्यांश, बलवीर, समीर व कुश को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *