कोलंबिया में कार बम विस्फोट और हेलीकॉप्टर पर हमले में 17 की मौत

समृद्धि न्यूज। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में एक कार बम विस्फोट और एक पुलिस हेलीकॉप्टर पर एक अलग हमले में 17 लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों के अनुसार गुरुवार 21 अगस्त को यह हमला हुआ है। एक हमले में विस्फोटक से भरी कार से एक सैन्य स्कूल के पास धमाका किया गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं एक दूसरे हमले में पुलिस के हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया गया, जिसमें 12 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने दोनों घटनाओं में उग्रवादी संगठन रिवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया को जिम्मेदार ठहराया है। हमला गुरिल्ला स्टाइल में किया गया है।अधिकारियों के अनुसार हेलीकॉप्टर पर हुए हमले में कम से कम 12 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। इस हेलीकॉप्टर में बैठकर पुलिस कोकेन के लिए कच्चे माल के रूप में प्रयोग किए जाने वाली कोका पत्ती की फसल को नष्ट करने करने जा रही थी। राष्ट्रपति पेट्रो ने शुरू में आठ अधिकारियों के मारे जाने की सूचना दी थी, लेकिन एंटिओक्विया के गवर्नर एंड्रेस जूलियन ने कहा कि बाद में चार अन्य की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पेट्रो ने शुरुआत में हेलीकॉप्टर पर हमले के लिए देश के सबसे बड़े सक्रिय ड्रग कार्टेल, गल्फ क्लान को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा कि विमान को कोकीन की एक ज़ब्ती का बदला लेने के लिए निशाना बनाया गया था, जो कथित तौर पर इसी समूह से संबंधित थी। एफएआरसी के असंतुष्ट, जिन्होंने 2016 में सरकार के साथ शांति समझौते को अस्वीकार कर दिया था और गल्फ क्लान के सदस्यए दोनों ही एंटिओक्विया में सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *