समृद्धि न्यूज। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लग गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक होटल में आग लग गई। जिस होटल में आग लगी उसका नाम श्रतुराज है। ये होटल कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में है। होटल में आग लगने की यह घटना मंगलवार रात को हुई। होटल में आग लगने की जानकारी तत्काल फायर बिग्रेड और पुलिस को दी गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट आने से 14 लोगों की मौत हो गई।
14 लोगों के शव बरामद
कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि श्रतुराज होटल में यह आग लगने की घटना रात करीब 8:15 बजे हुई। 14 शव बरामद किए गए हैं। कई लोगों को टीमों ने बचाया है। आग पर काबू पा लिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।् आगे की जांच जारी है, जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है।
हादसे के वक्त धुएं की वजह से कई लोग अंदर ही फंस गए और कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपर की मंजिल की तरफ भागे, लेकिन ऊपर से भी निकलने में काफी परेशानी हुई। रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी ने तो जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग दी जिससे उसकी मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम को दीवार तोडक़र अंदर घुसना पड़ा। हादसे में 14 लोगों के शव बरामद हुए हैं, जबकि करीब पचास लोगों का रेस्क्यू किया गया।
दमकल विभाग की 10 गाडिय़ों ने आग पर पाया काबू
सूचना पर दमकल विभाग की 10 गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने आग पर काबू पाया। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के चलते दमकल विभाग की गाडि़य़ों को वहां पहुंचने में मुश्किलें हुईं और कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि बुर्राबाजार पूर्वी भारत का सबसे बड़ा थोक बाजार है।
भाजपा अध्यक्ष मजूमदार ने व्यक्ति की मौत पर जताया दुख
कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके अलावा, राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने व्यक्ति की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कोलकाता के बुर्राबाजार के मेचुआ इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में 14 लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूं। मैं भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा उपायों की गहन समीक्षा और अधिक सख्त निगरानी की अपील करता हूं।
राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सरकार ने कोलकाता निगम की आलोचना की
घटना पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कोलकाता निगम की आलोचना भी की। सरकार ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। बहुत से लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं। कोई सुरक्षा या संरक्षा नहीं थी। मुझे नहीं पता कि निगम क्या कर रहा है।
सीएम ममता बनर्जी ने ली घटना की जानकारी, होटल मालिक फरार
होटल में आग लगने की खबर मिलने के बाद कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम मौके पर पहुंचे। मंत्री शशि पंजाओ भी पहुंचे। फिरहाद हकीम ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे घटना की जानकारी ली है। बता दें कि घटना के बाद से ही होटल मालिक फरार है।्