इंटर-अमेरिकन हाईवे पर घने कोहरे के बीच बस खाई में गिरी, 15 की मौत

समृद्धि न्यूज। ग्वाटेमाला के इंटर-अमेरिकन हाईवे पर भीषण सडक़ हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद खराब थी और ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया तथा बस गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई है, इस हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाले अधिकारियों ने बताया कि इस भारी-भरकम बस के परखच्चे उड़ गए थे। पश्चिमी ग्वाटेमाला के इंटर-अमेरिकन हाईवे पर एक यात्री बस के गहरी खाई में गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। दमकल विभाग के प्रवक्ता लिएंड्रो अमाडो ने बताया कि मृतकों में 11 पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल हैं। घायलों को घटनास्थल के निकट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना सोलाोला और टोटोनीकापन प्रांत के बीच उस इलाके में हुई, जिसे स्थानीय लोग अलास्का पीक के नाम से जानते हैं। यह इलाका बेहद ऊबड़-खाबड़ है और यहां अक्सर घना कोहरा छाया रहता है, जिससे दृश्यता काफी कम हो जाती है। प्रारंभिक जांच में कोहरे को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *