पीएम किसान संतृप्तिकरण के लिए १५२ टीमें गठित की जायेंगी-डीएम

प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की जिलाधिकारी ने ली बैठक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान संतृप्तिकरण के संबंध में प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पीएम किसान संतृप्तिकरण के लिए 152 टीमें गठित की जायेंगी। 700098 खसरे जनपद में है। कृषकों को 6000 रुपये तीन किस्तो में मिलेंगे। सर्वे के बाद सभी जमीनों का चिन्हांकन होगा। उक्त सभी गतिविधियां एक ंएप द्वारा संचालित होंगी। जिसमें डाटा की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी। इसके माध्यम से सभी लाभ किसानों को सीधे प्राप्त होंगे। फसल उत्पादन व क्षतिपूर्ति इत्यादि के लिए डाटा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस बहुउपयोगी ंएप को लेखपाल संचालित करेगा। सभी की केवाईसी होगी। लेखपाल व तकनीकी सहायक द्वारा इस योजना हेतु फीडिंग होगी। बैंक खाता संख्या भी सीड किया जायेगा। पूरे देश से इस योजना में मात्र सात जनपदों का चयन हुआ है। जिसमें से एक फर्रुखाबाद है। सभी का डाटा मोबाइल में है मात्र सत्यापन होना है। कृषक कल्याण हेतु सभी प्रधान व बीडीसी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। अपना सहयोग 100 प्रतिशत प्रदान करे, ताकि देश में जनपद का नाम रोशन हो सके। कोई भी शिकायत होने पर सक्षम स्तर पर सम्पर्क कर सकते हैं। सभी के साथ एक समान तरीके से पेश आयें। जिलाधिकारी ने अपील की कि सफाई हेतु जागरूक रहें। उन्होंने बताया कि धान, गेहूँ नकारात्मक अन्न है, ज्वार, बाजरा न नकारात्मक है न सकारात्मक। जौ, कोदो आदि सकारात्मक अन्न है। इनमें खाद व पानी की कम आवश्यकता पड़ती है व यह स्वास्थवर्धक होते हैं। उमसंजम प्रॉसेसिंग प्लांट हेतु सब्सिडी भी मिलेगी। कृषक हितैषी योजना के सहयोगी बनें। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, प्रधान व बीडीसी सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *