फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजसेवी स्व0 विशनस्वरुप अग्रवाल की स्मृति में आयोजित होने वाले १६वें सेवाव्रत दिवस शनिवार १८ नवम्बर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस बार ८२ कन्याओ के पूर्व एमएलसी व नगर पालिका अध्यक्ष हाथ पीले करेंगी। वहीं दो जोड़ों के निकाह भी करायेंगे। अल्ल्हानगर स्थित एक गेस्ट हाउस में विशाल १६वां सेवाव्रत दिवस शनिवार को मनाया जा रहा है। जिसमें सर्व समाज की गरीब कन्याओ के हाथ पीले कर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल व उनकी पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल गृहस्थी का सामान उपहार स्वरुप देकर विदा करेगी।
