समृद्धि न्यूज। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के कारण 18 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। आंध्र प्रदेश की एक पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद 18 से अधिक लोग हताहत हुए हैं। छह लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। धमाके में हताहत होने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग के तेजी से फैलने से पहले जोरदार धमाकों की आवाज हुई थी। धमाके के समय पटाखा फैक्ट्री के अंदर लोग मौजूद थे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस धमाके के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर अचानक आग लग गई, जिससे एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि शव पास के खेतों में बिखर गए, जिससे आस-पास के लोगों में दशहत फैल गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। काकीनाडा गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट ने कहा कि हॉस्पिटल में 90 से 100 प्रतिशत तक जले हुए सात मरीज आए हैं, उनका इलाज चल रहा है। वहीं सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में नायडू ने लिखा, काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके की खबर विचलित करने वाली है। इस हादसे में कई लोगों की जान गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हादसे के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली है और उन्हें पीडि़तों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।
