समृद्धि न्यूज। बांग्लादेश वायुसेना का विमान F-7 BGI ढाका के उत्तरा क्षेत्र के दियाबारी इलाके में माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज परिसर में गिर गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में 19 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 160 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई बच्चे बताए जा रहे हैं।
बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक वायुसेना का F-7 BGI एक प्रशिक्षण विमान है, इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के मुताबिक फाइटर जेट ने दोपहर 1 बजकर 6 मिनट पर उड़ान भरी थी और 1 बजकर 30 मिनट तक यह हादसे का शिकार हो गया। हजरत शाहजहाज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस हादसे की पुष्टि की है, हादसे में पायलट की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है, इसके अलावा अन्य 18 लोगों की मौत हुई है, जबकि 60 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।
बांग्लादेश एयरफोर्स का यह फाइटर जेट ढाका के उत्तर में स्थित माइलस्टोन कॉलेज परिसर में गिरा है, बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कॉलेज में छात्र मौजूद थे। ढाका की अग्निशमन सेवा के मुताबिक मौके पर आठ दमकल गाडिय़ों को भेजा गया है।
द डेली स्टार ने प्रत्यक्ष सादमान रुहसिन के हवाले से लिखा है कि विमान सीधे कॉलेज की इमारत से टकराया है। इस हादसे में 19 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और 60 से अधिक घायल हैं जो अस्पताल में भर्ती हैं।
VIDEO | Dhaka: Bangladesh Air Force training jet crashes into a school in Dhaka, killing at least one person, fire official says. More details awaited.
(Source: PTI Videos) pic.twitter.com/bzXMGqJTEE
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2025
पहली से सातवीं तक के बच्चे हादसे का शिकार
स्कूल की एक शिक्षिका ने बताया कि जिस इमारत से विमान टकराया था। वहां, पहली से सातवीं तक के बच्चों की कक्षाएं लगती हैं। यह दो मंजिला इमारत है और विमान निचले हिस्से से टकराया। विमान के टकराते ही बड़ा धमाका हुआ और इमारत में आग लग गई। इसके बाद राहत और बचावकर्मियों को बैग में शव रखते देखा गया। दर्जनों एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
Bangladesh Air Force's Chinese built FT-7BGI fighter jet crashes near Milestone College's Uttara campus, Dhaka. Pilot Killed.#Bangladesh #dhaka #aircraft #jetcrash #planecrashnews #LEAWatch #BangladeshJetCrash #viralvideo pic.twitter.com/AJY3urccjx
— LEA Watch (@LEA_Watch) July 21, 2025
