हिलौली उन्नाव। छोटे से गांव से ताल्लुख रखने वाले अभय त्रिपाठी क्षेत्र के सबसे होनहार क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक बनकर उभर रहे हैं। उन्नीस साल के त्रिपाठी ने हिलौली प्रीमियर लीग (एचपीएल) 2025 के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन कर खूब सुर्खियां बटोरीं। हिलौली गांव के रहने वाले डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी का उन्नीस वर्षीय बेटा अभय त्रिपाठी जो कि क्षेत्र में होनहार क्रिकेटरों में से एक उभर कर सामने आ रहा है। अभय त्रिपाठी ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राइमरी विद्यालय से की। उसके बाद फिर पुरवा में पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ साथ क्रिकेट का जुनून हमेशा सवार था। क्षेत्र में होने वाले टूर्नामेंटों में अभय त्रिपाठी प्रतिभाग कर हमेशा सुर्खियों में रहते है। मां सन्नो त्रिपाठी शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है। बाय हाथ के बेहतरीन गेंदबाज होने के साथ साथ एक बेहतरीन पारी को भी अंजाम देते हैं। उसके बाद अपनी फील्डिंग से सभी की वाहवाही लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। उनसे टीम के कप्तान गुड्डु सविता ने बताया कि अभय त्रिपाठी एक होनहार खिलाड़ी है। वह हमेशा मैच को अपने पक्ष में करने की कोशिश किया करता है। एक बेहतरीन गेंदबाज के साथ साथ व बहुत अच्छी बैटिंग और फील्डिंग भी करता है। सभी खिलाड़ियों को समय समय पर सजग भी करता रहता है।
