20वीं ब्यूटीविद ब्रेन प्रतियोगिता में होगी आधुनिक भारत की झलक

जनवरी-2024 में होंगी राष्ट्रीय स्तर पर मिस, मिस्टर एवं मिसेज प्रतियोगितायें

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 20वें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव-2024 में आयोजित होने वाली मिस, मिस्टर एवं मिसेज इण्डिया मिस, मिस्टर एवं मिसेज उत्तर प्रदेश, मिस ग्राण्ड इण्डिया, मिस प्रिटी इण्डिया, मिस एवं मिस्टर कानपुर रीजन, मिस एवं मिस्टर फर्रुखाबाद-2024, मिस सुपर मॉडल के ताज के लिए रेम्प पर आकर्र्षक पांच ड्रेसों में प्रतिभागी कैटवाक करेंगे। कार्यक्रम में सरकार द्वारा जारी प्रतिबन्धों के अनुसार एक निश्चित संख्या में ही प्रतिभागी बुलाये जायेंगे। जनवरी-2024 को आयोजित होने बाली ब्यूटी विद ब्रेन प्रतियोगिता के लिए प्रतियोगियों की चयन प्रक्रिया जारी है। कानपुर, गोण्डा, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, नोएडा, आगरा, मथुरा, झांसी, दिल्ली,गोरखपुर, मेरठ से प्रतियोगियों ने आवेदन किये हैं। ऑनलाइन और वेन्यू ऑडीशन दोनों की सुविधा दी गई है। ऑनलाइन और वेन्य ूऑडशीन दोनों के आधार पर प्रतियोगियों का चयन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में इन्जीनियर, वकील, एम0बी0ए0 और स्नातक,स्नातकोत्तर प्रतियोगियों ने आवेदन किये हैं। ये सभी मॉडलिंग में अपना भविश्य बनाना चाहते है। समिति के अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा ने बताया कि इन सभी ब्यूटी विदब्रेन प्रतियोगिता-2024 के सभी प्रतियोगी रैम्प पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये तैयारी कर रहे हैं। 20वें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में जनवरी-2024 को रैम्प पर सभी प्रतियोगी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मिस एवं मिस्टर के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तथा मिसेज के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है। 16 से 18 वर्ष आयु के टीनेजर प्रतियोगियों के लिए मिस टीन-2024 प्रतियोगिता रखी गई है। आवेदन के इच्छुक प्रतियोगी व्हाट्सएप नम्बर 9918110562 पर सम्पर्क कर सकते हैं। वेबसाइट पर देख सकते हैं। आवेदन एवं ऑडिशन प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *