फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एन.आई.एक्ट की धारा 138 से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरणण तृतीय विनय कुमार की अध्यक्षता में दाण्डिक न्यायालय में सम्पन्न हुई। लोक अदालत के माध्यम से एन.आई.एक्ट की धारा 138 से संबंधित मामलों को जनपद के न्यायालयों में कुल 146 मामले चिंहित कर कुल 42 मामलों का निस्तारण किया गया। निस्तारित मामलों में समझौता धनराशि 49,21,208/- दिलाने के आदेश दिये गये। विशेष लोक अदालत में महेंद्र ंिसंह चतुर्थ न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट नोडल अधिकारी व सी0जे0एम0 प्रवीन कुमार त्यागी अपर सी0जे0एम0 ज्ञानेंद्र कुमार, जे0एम0 सिटी शाम्भावी , जे0एम0 अभिषेक चौहान, जे0एम0 हवाली यथार्थ विक्रम, जे0एम0 एफटीसी माला कुमारी आदि लोग मौजूद रहे। न्यायालय सी0जे0एम0 के मामले 21 में से 6 निस्तारित, अपर सी0जे0एम0 78 में से 03, जे0एम0 हवाली के 07 में 07, जे0एम0 सदर 06 में से कोई निस्तरित नहीं। सिविल जज सीनियर डिवीजन 10 में से 03, जे0एम0 कायमगंज में 21 में से 01 मामला निस्तारित हुआ। कुल 146 में से 22 का निस्तारण हुआ।
