फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव २०२४ को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर को मजबूत एवं जागरुक करने के लिए रात्रि प्रवास कार्यक्रम बूथ संख्या २४१ हईपुर-बेग नवाबगंज विधानसभा अमृतपुर में रात्रि विश्राम ८ बजे १९ अक्टूबर को प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र यादव को अधिकृत किया गया है। सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। कार्यक्रम में प्रभारी लोकसभा मौलाना इरफान उलहक कादरी, पूर्व प्रत्याशी प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र यादव, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, लोकसभा बूथ प्रभारी डा0 नवल किशोर शाक्य, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर, विधानसभा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भोला यादव, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद खां, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविन्द कश्यप, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा अशोक यादव, अरविन्द शाक्य, रामवीर कश्यप, अश्वनी कुमार यादव, बूथ अध्यक्ष अरविन्द कश्यप, गोपेन्द्र यादव व मीडिया प्रभारी विवेक यादव सहित २३ सदस्यीय टीम रात्रि प्रवास करेगी।
