Headlines

राज्य वन सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला

समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश में राज्य वन सेवा के 23 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य वन सेव के 23 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गुरुवार देर शाम जारी शासनादेश के अनुसार इन तबादलों में कई जिलों में डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर के पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह फेरबदल विभागीय कार्यों में चुस्ती लाने और दक्ष प्रबंधन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय पर्यावरण संरक्षण, वन प्रबंधन और क्षेत्रीय प्रशासनिक संतुलन की दृष्टि से लिया गया है। कुछ तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे जबकि अन्य 1 जुलाई और 1 अगस्त से प्रभावी होंगे।

  • संजय कुमार मल्ल – प्रभारी DFO मैनपुरी.
  • चंद्र प्रताप सिंह – प्रभारी DFO औरैया (1 जुलाई से प्रभावी).
  • राजीव कुमार – प्रभारी DFO फर्रुखाबाद.
  • विनीता सिंह – प्रभारी DFO अमरोहा (1 अगस्त से प्रभावी).
  • संजीव कुमार – प्रभारी DFO कासगंज.
  • अमरकांत शुक्ला – कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष.
  • तौफीक अहमद – उत्तर प्रदेश वन निगम.
  • आशुतोष पांडे – वानिकी प्रशिक्षण संस्थान, कानपुर.
  • प्रदीप कुमार वर्मा – बदायूं.
  • अमित सिंह – सुल्तानपुर.
  • उमेश तिवारी – अंबेडकरनगर.
  • दिलीप कुमार तिवारी – ओबरा.
  • मानेंद्र सिंह – फिरोजाबाद.
  • हरिकेश नारायण यादव – संतकबीरनगर.
  • राकेश कुमार – मिर्जापुर (1 जुलाई से प्रभावी).
  • प्रोमिला – जौनपुर.
  • प्रीति यादव – संभल.
  • अर्शी मलिक – हापुड़.
  • शिरीन – बस्ती.
  • हरेंद्र सिंह – बुलंदशहर (1 अगस्त से प्रभावी).
  • राकेश चंद्र यादव – हाथरस.
  • कमल कुमार – रेनुकूट
  • विनोद कुमार – शाहजहांपुर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *