डीएम, एसपी आवास के निकट बिना अनुमति के लग गयीं आतिशबाजी की २४ दुकानें

तेज धमाके के पटाखे व फैंसी आतिशबाजी की जमकर हुई बिक्री
सबसे ज्यादा क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान में देखने को मिली रौनक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रशासन द्वारा चिंहित किये गये फुटकर आतिशबाजी बिक्री के स्थानों में सबसे ज्यादा नगर के क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान में लगी दुकानों पर खरीददारी की भीड़ देखने को मिली। जिला प्रशासन की ओर से बीते वर्ष के कुछ स्थानों में संशोधन किया गया। जिसमें फतेहगढ़ नवदिया के स्थान पर बरगदियाघाट, फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान में ए, बी साइड, मऊदरवाजा में गुरगांव देवी मंदिर के पीछे, टाउनहाल चिलसरा रोड, पांचाल घाट रोड, ओ.पी. लॉन, फतेहगढ़ राजकीय पॉलीटेक्निक बेवर रोड के अंदर मैदान में, मऊदरवाजा बीबीगंज चौकी से गुरगांव देवी बाग तक, मोहम्मदाबाद में तीन स्थानों पर चौरसिया के बाग, नीमकरोरी तालाब के पास व रठौरा बाजार आबादी से बाहर, कमालगंज में रामलीला मैदान, जहानगंज में पीपल के पेड़ के निकट व दूसरा स्थान ग्रामीण बैंक के पास बाग में, राजेपुर में भी तीन स्थानों पर बिक्री की अनुमति दी गयी। ग्राम सलेमपुर व राजेपुर राठौरी, वहीं तीसरा स्थान बरेली-फर्रुखाबाद मार्ग, अमृतपुर में दयानंद इंटर कालेज के खाली मैदान में, कायमगंज में एस.एम.एन. इंटर कालेज, कम्पिल में के.एस.आर. इंटर कालेज, शमशाबाद रामलीला मैदान, नवाबगंज में दो स्थानों पर रामलीला मैदान व मंझना चट्टा, मेरापुर में अचरा खलवारा रोड के स्थान चिंहित किये गये। इनके अतिरिक्त अन्य कहीं आतिशबाजी की बिक्री पायी जाती है, तो वह अवैध मानी जायेगी। इनके खिलाफ कार्यवाही करने के भी निर्देश प्रशासनने दिये हैं। भले ही अन्य चीजों पर महंगाई दिखायी दे रही हो, लेकिन आतिशबाजी के शौकीन लोगों के लिए चाहे कितनी ही महंगी क्यों न हो जाये, कोई फर्क नहीं। आतिशबाजी की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली। जैसे सुतड़ी बम में लैला मंजनू, बजरंग बली आदि की काफी मांग दिखायी दी। वहीं फैंसी पटाखों की भी जमकर बिक्री हुई। वहीं नगर मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी आवास के निकट १५ दुकानें लगाने की अनुमति दी थी, लेकिन २२ दुकानें लगी हैं। जो आतिशबाजी की बिक्री कर रही हैं। जबकि दुकान लगाने से पहले स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड की रिपोर्ट के बाद ही दुकान लगाने की अनुमति नगर मजिस्ट्रेट के यहां से दी जाती है। अब सवाल यह है कि तय स्थानों से अधिक दुकानों आखिर किसके इशारे पर लग गयीं और स्थानीय पुलिस को दिखायी क्यों नहीं दिया। जबकि जिस स्थानों पर दुकानें लगी है, वहां से चंद कदमों की दूरी पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के आवास हैं। जो वहां से दिन मे कई बार निकलते हैं। वही नगर मजिस्ट्रेट का कहना है कि कोतवाली पुलिस को आदेश दिया गया है कि दुकानें तुरंत हटवायें। अगर फिर भी न मानें, तो उनके खिलाफ तुरंत कार्यवाही करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *