24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरु, निकाली गयी कलश यात्रा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। रविवार को ग्राम सिरमौरा बांगर बिजली घर के पास 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर यज्ञ में आहूतियां दी। इस दौरान नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें काफी संख्या में महिला व पुरुषों ने भाग लिया।
नवाबगंज नगर क्षेत्र के सिरमौरा बांगर बिजली घर के पास 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन रविवार से शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 3 दिसंबर 2025 तक चलेगा। वेदमूर्ति तपोनिष्ठ युगत्रधि पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में यह आयोजन संपन्न हो रहा है। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया है। इसी क्रम में रविवार दोपहर बाद नगर के सिरमौरा बांगर से मुख्य बाजार तक एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भगवान गणेश और भगवान शंकर सहित कई देवी-देवताओं की झांकियां शामिल थीं। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पीले वस्त्रधारी पुरुषों और महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *