कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कंपिल थाना क्षेत्र के हनुमंता गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक परिवार की हजारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना के समय घर के सदस्य खेत पर सिंचाई करने गए थे।
यह घटना गांव हनुमंता निवासी मुलायम के घर पर हुई। मुलायम की पत्नी धन देवी ने बताया कि उनके घर के दो छप्परों से अचानक तेज धुआं और लपटें निकलने लगीं। गांव वालों ने शोर मचायाए जिसके बाद लोग बचाव के लिए आगे आए। ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और समर चलाकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा कपड़ा, चारपाई, राशन, बर्तन और लगभग 10ए000 रुपये की नकदी जलकर राख हो चुकी थी।इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने आग से घिरे पशुओं को रस्सी काटकर सुरक्षित बाहर निकाल दिया। जिससे उनकी जान बच गई। मामले की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है।
आग से गृहस्थी जलकर राख
